Tuesday, February 18, 2014

आज का फुटकर

आज न गुफ्तगू होगी उनसे ,
न दीदार करूँगा !
रहूँगा मसरूफ़ खुद में ही ,
और खुद को ही प्यार करूँगा !

होली का हुड़दंग

होली का हुड़दंग आज 

उड़े खूब रंग आज 

करें काज बंद आज ,

पियें खूब भंग आज,

रंगें सभी रंज आज ,

चलें संग -संग आज ,

झूमें सब अंग आज ,

बाजे मृदंग आज ,

होवें खुश रंग आज ,

"आशिष " के संग आज।
 


Friday, January 31, 2014

मन

किंचित अविस्मृत,
चंचल मन से चिर परिचित  
अर्क रश्मि करने को खंडित
जीवन को शूलों से सज्जित   
स्व को करने महिमामंडित 
चल पड़ा अपनी ही धुन में 

स्व करने आनन्दित !